बिहार: CM नीतीश के हिजाब विवाद के बाद अब तक ड्यूटी पर नहीं लौटीं महिला डॉक्टर, फैसला अभी बाकी

नकाब विवाद के बाद चर्चा में आईं डॉक्टर नुसरत परवीन ने अपॉइंटमेंट लेटर मिलने के बावजूद अब तक ड्यूटी जॉइन नहीं की है, हालांकि उन्हें जॉइनिंग के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है.

ADVERTISEMENT

नकाब विवाद के बाद नुसरत कहां हैं?
नकाब विवाद के बाद नुसरत कहां हैं?
google news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान महिला डॉक्टर का नकाब हटाए जाने की घटना के बाद से नुसरत परवीन लगातार सुर्खियों में हैं. इस पूरे विवाद के बीच अब खबर है कि अपॉइंटमेंट लेटर मिलने के बावजूद उन्होंने अब तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं की है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.