Bihar Flood Alert: नेपाल में तबाही के बाद बिहार में हाई अलर्ट, CM सम्राट से गृहमंत्री अमित शाह ने की बात
नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.
ADVERTISEMENT

CM SAMRAT CHOUDHARY
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने बिहार की चिंता बढ़ा दी है. नेपाल के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद बिहार में भी संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इसी को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में डीजीपी समेत आपदा प्रबंधन, गृह विभाग और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति, राहत-बचाव की तैयारियों और संवेदनशील इलाकों में प्रशासन की तैयारी की समीक्षा की गई.
