गंगा का रौद्र रूप देख मंत्री भी हैरान, बोले- ‘इतना पानी आएगा, कल्पना नहीं की थी’

समस्तीपुर में डिप्टी सीएम सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस बार गंगा में रिकॉर्ड स्तर पर पानी आया है और 2016 का पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है. गंगा का जलस्तर 50.58 मीटर तक पहुंच गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में अधिकारी कैंप कर रहे हैं और रिहायशी क्षेत्रों में पानी पहुंचने पर तत्काल राहत कैंप शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. गरीब परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन और किसानों को फसल क्षति पर मुआवजे की बात भी कही गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. गंगा नदी का जलस्तर इस बार पुराने रिकॉर्ड को भी पार कर गया है. समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी सीएम सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस बार गंगा में जितना पानी आया है, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी. विजय चौधरी के मुताबिक, साल 2016 में पटना में गंगा का जलस्तर 50.52 मीटर तक पहुंचा था, जो अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड था. इस बार गंगा का जलस्तर 50.58 मीटर तक पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि इस बार गंगा ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.