बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, 8 लाख से अधिक परिवारों के खाते में आएगी आर्थिक मदद, जानें कितने रुपये मिलेंगे
Bihar Flood News: बिहार के 15 जिलों के बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत! सरकार DBT के जरिए 8.27 लाख परिवारों के बैंक खातों में 7-7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
ADVERTISEMENT

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी खबर समाने आई है. दरअसल प्रदेश सरकार मंगलवार यानी आज बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 7-7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करने जा रही है. सरकार यह मदद डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे प्रभावितों के खातों में भेजेगी. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और बिना किसी बिचौलिए के पाई-पाई सीधे पीड़ित परिवार तक पहुंचेगी.
