बेगूसराय: एक बच्चे की मां को युवक बाइक से छोड़ने गया घर, फिर कुछ घंटों बाद बना दूल्हा, बिहार की इस कहानी का सच क्या है?
Bihar jabran shaadi: बेगूसराय में एक युवक महिला को बाइक से उसके घर छोड़ने गया, लेकिन कुछ घंटों बाद खुद को मंदिर में दूल्हे के रूप में पाया. युवक जबरन शादी का आरोप लगा रहा है, जबकि महिला प्रेम विवाह का दावा कर रही है. वायरल वीडियो के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

बिहार की इस कहानी का सच क्या है?
Bihar Forced Marriage: बिहार के बेगूसराय और पटना से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है. यहां 22 साल के एक युवक का दावा है कि वो एक महिला को उसके घर छोड़ने गया था. लेकिन युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ ही घंटों बाद ही बंधक बनाकर मंदिर में उसकी जबरन शादी करवा दी गई. वहीं, महिला का कहना है कि दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था और शादी दोनों की सहमति से हुई. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है.
