गया: खान सर के नाम पर छात्रों से 'धोखा'? शांति महोत्सव में मच गया बवाल, लड़कों ने जमकर तोड़ी कुर्सियां
बिहार के गया में आयोजित विश्व शांति महोत्सव में खान सर के न आने पर छात्रों ने भारी हंगामा किया और जमकर कुर्सियां तोड़ीं. छात्रों का आरोप है कि आयोजकों ने खान सर के नाम पर भीड़ जुटाई और अंत में उनके न आने की सूचना देकर धोखा दिया.
ADVERTISEMENT

बिहार में बवाल
बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां 'विश्व शांति' का संदेश देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम खुद भारी अशांति की भेंट चढ़ गया. गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 'पीस एसोसिएशन ऑफ इंडिया' द्वारा आयोजित विश्व शांति महोत्सव उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब छात्रों को पता चला कि उनके चहेते शिक्षक खान सर (Khan Sir) कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं.