'देखो गाइस पुल में दरार है...' पुल की लापरवाही दिखाते-दिखाते सीधे में गहरे गड्ढे में गिरा फोन, फिर युवक खुद ही बन गया कंटेंट, देखें वीडियो
Gopalganj Pul Viral Video: बिहार के गोपालगंज में सिस्टम की पोल खोलने निकले एक युवक के साथ लाइव कैमरे पर ऐसा हैरान करने वाला कांड हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ₹549 करोड़ के जादूपुर-मंगलपुर पुल की भयानक दरार दिखाते-दिखाते युवक का कीमती स्मार्टफोन सीधे उसी गहरे गड्ढे में जा समाया, जिसके बाद का नजारा वायरल है.
ADVERTISEMENT

पुल में घुसा रहा था ईंट और अचानक हाथ से छूट गया मोबाइल
Bihar Bridge Crack Viral Video: कभी-कभी दूसरों की पोल खोलने निकले लोग खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट बन जाते हैं। बिहार के गोपालगंज से सामने आया ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां एक युवक पुल की बदहाली और कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के इरादे से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। लेकिन कैमरे के सामने ही अगले ही पल उसके साथ एक ऐसी घटना घटित हो गई कि जिसने भी ये वीडियो देखा वो अपनी हंसी नहीं राेक पाया. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...