बिहार: बेवफा निकला 'इंस्टा' वाला प्रेमी, प्रेमिका की शादी तुड़वाकर खुद मुकरा, फिर युवती ने ऐसा कदम उठाया, दुनिया जान गई प्यार

बिहार के गोपालगंज में इंस्टाग्राम पर हुए प्यार में धोखा मिलने के बाद एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. प्रेमी राजू ने पहले युवती की दूसरी जगह तय हुई शादी रुकवाई और फिर खुद शादी से मना कर दिया.

ADVERTISEMENT

gopalganj
gopalganj
google news

बिहार के गोपालगंज जिले में शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. महम्मदपुर बाजार में एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.