दूसरी मंजिल पर पार्क कर दी Scorpio, वजह जान चौंक जाएंगे
बिहार के गोपालगंज में महिंद्रा स्कॉर्पियो को चोरी से बचाने के लिए मालिक ने अनोखा जुगाड़ आजमाया. क्रेन की मदद से भारी-भरकम SUV को सीधे दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचा दिया. जानिए क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

चोरी के डर से सुरक्षा के कई इंतजाम आपने देखे होंगे—कोई मजबूत ताला लगाता है, तो कोई जीपीएस (GPS) और सुरक्षा कैमरे लगवाता है. लेकिन बिहार के गोपालगंज में सुरक्षा का एक ऐसा गजब और अनोखा तरीका सामने आया है, जिसे देखकर इलाकाई लोग ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के यूजर्स भी हैरान रह गए हैं. यहां एक परिवार ने अपनी नई-नवेली महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio Classic) को चोरी होने से बचाने के लिए उसे सीधे दो मंजिला मकान की छत पर ही पार्क करवा दिया. अब आप सोच रहे होंगे कि कार आखिर छत पर पहुंची कैसे? तो जवाब है—एक विशालकाय क्रेन की मदद से!
