बिहार में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, अब पूरी सर्विस में सिर्फ एक बार दे पाएंगे प्रतियोगी परीक्षा, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

Bihar government employees rule: बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका देते हुए नया नियम लागू किया है. अब कर्मचारी पूरी सेवा अवधि में सिर्फ एक बार ही प्रतियोगी परीक्षा दे सकेंगे. इस फैसले का असर UPSC और BPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों कर्मचारियों पर पड़ेगा. जानिए इस फैसले के पीछे की वजह और इसके प्रभाव.

ADVERTISEMENT

Bihar government employees rule
Bihar government employees rule
google news

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने विभागीय कामकाज में सुधार और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार के इस नए आदेश ने उन हजारों कर्मचारियों के बीच हलचल मचा दी है, जो सरकारी सेवा में रहते हुए अपनी योग्यता सुधारने या उच्च पदों पर जाने के लिए बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते थे. 6 अप्रैल 2026 से लागू हुए इस नए नियम के तहत, अब कर्मचारी अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान केवल एक बार ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की अनुमति ले सकेंगे. विस्तार से जानिए पूरी बात.