बिहार में सरकारी जमीन पर घर बना कर रहने वालों की चमकी किस्मत, सम्राट सरकार देने जा रही है मालिकाना हक!

Bihar Government Land News: बिहार में सरकारी जमीन पर वर्षों से घर बनाकर रह रहे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने ऐलान किया है कि पात्र लोगों को सरकारी जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा. जानिए किन शर्तों पर मिलेगा लाभ, कितने लोगों को फायदा होगा और सरकार की पूरी योजना क्या है.

ADVERTISEMENT

Dilip Jaiswal Latest Statement
Dilip Jaiswal Latest Statement
google news

बिहार में लंबे समय से सरकारी जमीन पर घर बना कर रह रहे गरीब परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि सरकार अब ऐसे लोगों को उस जमीन का मालिकाना हक देने की तैयारी कर रही है. इस फैसले से राज्य के लाखों गरीब परिवारों को सीधा फायदा होने की उम्मीद है, जो वर्षों से अपने आशियाने की सुरक्षा और कानूनी कागजों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे.