Bihar Cabinet Decision: बिहार में 62 करोड़ का ‘कंट्रोल प्लान’! सरकार क्यों खरीद रही 86 वज्र वाहन और 30 वॉटर कैनन?

बिहार सरकार ने कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को मजबूत करने के लिए 30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहनों की खरीद को मंजूरी दी है. इन पर 62.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकार के मुताबिक इनका इस्तेमाल प्रदर्शन, दंगा, मेले और आपात स्थितियों में किया जाएगा, जबकि छात्र संगठनों ने फैसले पर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बुधवार 30 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में 30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहनों की खरीद को मंजूरी दी गई. इनकी खरीद पर सरकार करीब 62.52 करोड़ रुपये खर्च करेगी.