बिहार सरकार का बड़ा कदम, जैविक खेती को मिलेगा प्रमाणीकरण, प्रशिक्षण और मार्केटिंग सपोर्ट

बिहार में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा 'जैविक कॉरिडोर आधारित परियोजना' चलाई जा रही है, जो फिलहाल 13 जिलों में लागू है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो
Google CTA

बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री, विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए 'कॉरिडोर आधारित परियोजना' चलाई जा रही है. इसे राज्य के 13 जिले में लागू किया गया है. इसके तहत टिकाऊ खेती, मिट्टी की गुणवत्ता, जैविक उर्वरक के उपयोग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर बल दिया गया है. किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए हर साल जिला स्तर पर कम से कम 03 क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित करते हैं. इसी तरह PM मोदी की NDA सरकार की बहुप्रशंसित 'नमामि गंगे योजना' के अंतर्गत भी 12 जिले के 700 किसान समूहों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है.