बिहार के सरकारी स्कूलों के नया फरमान, शनिवार को फिर लागू हुआ हाफ-डे, जानें नया टाइम टेबल

बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव किया है. अब शनिवार को स्कूलों में हाफ-डे रहेगा और पढ़ाई दोपहर 1:00 बजे तक ही होगी। जानिए सोमवार से शनिवार का नया समय.

ADVERTISEMENT

बिहार के सरकारी स्कूलों के नया फरमान
बिहार के सरकारी स्कूलों के नया फरमान
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बिहार में सरकारी स्कूलों के लिए नया फरमान

point

सरकारी स्कूलों को शनिवार को फिर से हाफ-डे लागू किया

point

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आधिकारिक आदेश

point

सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे

point

शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही स्कूल खुलेंगे

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के समय-सारणी में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए शनिवार को पुनः 'हाफ-डे' (आधे दिन की पढ़ाई) की व्यवस्था लागू कर दी है. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.