तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में बड़ा हादसा, गंगा में नाव पलटने से 14 की मौत

बिहार के हाजीपुर में राघोपुर के पास गंगा नदी में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं. छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीन को बचाया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की.

ADVERTISEMENT

Bihar boat accident
Bihar boat accident
Google CTA

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार देर शाम हुए इस हादसे में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. नाव पर 20 से अधिक लोग सवार थे. हादसा तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ. मृतकों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं. वहीं, छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.