Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी का 'रेड अलर्ट'! 43 डिग्री तक जाएगा पारा, मौसम विभाग ने दी लू की चेतावनी

Bihar weather update: बिहार में भीषण गर्मी का कहर तेज हो गया है, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में रेड अलर्ट और लू की चेतावनी जारी की है. मोतिहारी, नालंदा और पटना समेत कई क्षेत्रों में हीट वेव का असर दिख रहा है. जानिए ताजा मौसम अपडेट, कब मिलेगी राहत और किन सावधानियों का रखना होगा ध्यान.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
google news

बिहार में अप्रैल के महीने में ही सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ चुका है और अब प्रचंड हीट वेव (Heat Wave) का कहर देखने को मिल रहा है. आलम यह है कि घर से निकलते ही धूप चेहरे को झुलसा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.