बिहार प्रशासनिक महकमे में रातोंरात बड़ा फेरबदल, 5 जिलों में DM बदले, 12 से अधिक वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला ट्रांसफर

बिहार सरकार ने अगस्त 2026 में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) और आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. भोजपुर, बेगूसराय, सीवान, सीतामढ़ी और कैमूर जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Samrat Choudhary
Google CTA

सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने सोमवार देर रात को कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया. इस फेरबदल में अपर मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारियों तक शामिल हैं. कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.