बिहार: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के दो अधिकारियों ने राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में मारी बाजी

बिहार सूचना एवं जन संपर्क विभाग के दो अधिकारियों ने 35वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक जीते.

ADVERTISEMENT

Bihar shooting competition 2025, Bihar Information Department medals, Ranjit Kumar Bharti shooter, Praveen Kumar pistol shooting
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

बिहार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग के दो अधिकारियों ने 35वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किया है. यह प्रतियोगिता 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक हरनौत (नालंदा) के इंडोर शूटिंग रेंज और एसएस शूटिंग एकेडमी, बिक्रम, पटना में आयोजित हुई थी.