IPL में अब उतरेगी बिहार की टीम? उद्योगपति अनिल अग्रवाल के पोस्ट ने मचाई खलबली, सरकार भी आई साथ

Bihar IPL Team: अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर बड़ा संकेत देते हुए बिहार की अपनी IPL टीम बनाने की ओर हल्का सा इशारा किया है. बिहार के क्रिकेट टैलेंट, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए उन्होंने वर्ल्ड क्लास क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर और अनकंडीशनल सपोर्ट का ऐलान किया. विस्तार से जानिए पूरी बात.

ADVERTISEMENT

Bihar IPL Team
Bihar IPL Team(AI Image)
google news

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के मंच पर क्या आने वाले समय में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बिहार की भी अपनी एक बेमिसाल टीम होगी? यह सवाल देश के मशहूर उद्योगपति और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बिहार के क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट को लेकर एक बड़ा विजन सामने रखा है. अनिल अग्रवाल के इस कदम के बाद बिहार के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.