बिहार में IAS के बाद अब IPS का तबादला, कई जिलों के बदल गए SP, देखें पूरी लिस्ट

Bihar IPS Transfer 2026: बिहार में IAS अधिकारियों के तबादले के बाद अब बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. कई जिलों के SP बदले गए हैं. हृदय कांत को नालंदा, रोशन कुमार को सारण, अवधेश दीक्षित को भोजपुर, भारत सोनी को सिवान और मिस्टर राज को रोहतास का SP बनाया गया है. यहां देखें बिहार IPS ट्रांसफर की पूरी लिस्ट और जानें किस अधिकारी को मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी.

ADVERTISEMENT

Bihar IPS Transfer 2026
Bihar IPS Transfer 2026
Google CTA

बिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है. सोमवार यानी 17 अगस्त की देर रात को 12 से ज्यादा वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल थे. अब राज्य के एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है और इस बार कई IPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, जिसमें कई जिलों के SP भी शामिल है. इस लिस्ट में आरा के एसपी मिस्टर राज का भी नाम है जिनका तबादला भरत तिवारी एनकाउंटर केस के बाद हुआ है. वहीं सिवान AK-47 गोलीकांड के बाद वहां के एसपी पूरण कुमार झा का तबादला भी हुआ है.