'पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे मुख्यमंत्री', जमुई कांड पर तेजस्वी यादव का हमला
बिहार में जमुई कांड को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमुई की नाबालिग पीड़िता की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पहचान उजागर करने का आरोप लगाया है. जानिए पॉक्सो एक्ट और इस पूरे विवाद की वजह.
ADVERTISEMENT

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़की के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है. इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़ित नाबालिग और उसके परिजनों की तस्वीर शेयर कर उसकी पहचान उजागर कर दी है, जो कानूनन गंभीर अपराध है.
