कंधे पर हाथ रखकर बोले- '...यही सब काम करेंगे', जमुई की सभा में सीएम नीतीश कुमार ने अगले मुख्यमंत्री की कर दी घोषणा? देखें वीडियो

Nitish Kumar Viral Video: जमुई में सभा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर दिए बयान से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है. क्या अगला मुख्यमंत्री चेहरा तय हो गया? वायरल वीडियो के बाद अटकलें तेज हो गई है. जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Viral Video
Nitish Kumar Viral Video
google news

बिहार में इन दिनों में मुख्यमंत्री चेहरों को लेकर सियासी पारा काफी गर्म है. सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...यह सवाल हर जगह गूंज रहा है. इसी बीच नीतीश कुमार ने एक बड़ा संकेत दे दिया है. नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई की एक सभा में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि आगे यही सब काम करेंगे. इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.