श्रवण कुमार होंगे जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने मुहर लगाकर साध लिया ये दांव!

JDU leader Bihar: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जदयू विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है. श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगाई गई है, जिससे पार्टी की रणनीति और सत्ता संतुलन में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

JDU leader Bihar
श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता
google news

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद लगातार चर्चाएं हो रही थी कि अब जदयू की कमान किसके हाथ में जाएगी. इसी बीच नीतीश कुमार ने जदयू के विधायक दल के नेता के लिए श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है. अब श्रवण कुमार जदयू के विधायक दल के नेता होंगे और सारे महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भागीदारी होगी. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने जदयू की बैठक में उनका नाम अधिकृत किया था और अब विधानसभा सचिवालय को इसकी जानकारी दी गई है.