कटिहार में अनोखा ब्याह: 60 साल के बुजुर्ग पर आया 22 की युवती का दिल, मंदिर में सात फेरे
Katihar Unique Marriage: बिहार के कटिहार में 22 साल की युवती और 60 साल के बुजुर्ग की अनोखी शादी चर्चा में है. दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग था. ग्रामीणों ने उन्हें साथ देखने के बाद पंचायत बुलाई और उनकी रजामंदी से मंदिर में शादी करवा दी.
ADVERTISEMENT

Katihar Unique Marriage
Katihar Unique Marriage: कटिहार के मनिहारी प्रखंड में एक अनोखी शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां 22 साल की युवती ने 60 साल के बुजुर्ग से मंदिर में शादी कर ली. दोनों की प्रेम कहानी सामने आने के बाद गांव वालों ने खुद उनकी शादी करवा दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.