Khan Sir Controversy: खान नहीं अभिमान सर होना चाहिए नाम... खान सर के पड़ोसियों ने खोले काले चिट्ठे!
पटना के कोचिंग विवाद के बाद अब खान सर की मुश्किलें उनके पैतृक गांव देवरिया में भी बढ़ती दिख रही हैं, जहां पड़ोसियों ने उन पर रास्ते और नाली निर्माण में रसूख का गलत इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई बिल्कुल सही है, हालांकि खान सर की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
ADVERTISEMENT

Khan Sir Controversy
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद के बाद अब मशहूर शिक्षक खान सर की मुश्किलें उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में भी बढ़ती दिख रही हैं. पटना पुलिस की एफआईआर और गिरफ्तारी की तलवार के बीच, जब इस पूरे मामले की गूंज यूपी के देवरिया जिले में उनके पैतृक इलाके तक पहुंची, तो वहां से खान सर को लेकर बेहद चौंकाने वाले और तीखे बयान सामने आए हैं. कुछ पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि खान सर के साथ 'अब बिल्कुल सही हो रहा है.'