बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने लालू परिवार पर कसा तंज, बोले- सब पहचानतें हैं बिहार के जयचंद को

Bihar Jaichand Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जयचंद पॉलिटिक्स गरमा गई है. तेज प्रताप यादव की पोस्ट से शुरू हुआ विवाद अब जीतनराम मांझी के तंज से और गहराया.

ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (फाइल फोटो)
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (फाइल फोटो)
Google CTA

Bihar Jaichand Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गर्म हो गई है. लालू परिवार से शुरू हुए विवाद में अब एक नया मोड़ सामने आया है. बिहार में जयचंद पॉलिटिक्स की शुरुआत हो चुकी है. दरअसल तेज प्रताप ने 1 जून को दो पोस्ट किया जिसमें जयचंद का जिक्र किया था. अब इस राजनीति को बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने हवा दे दी है. जीतन राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लालू परिवार पर तंज कसा जिसके बाद जयचंद पॉलिटिक्स की शुरुआत हो गई है.