थार में बैठकर बर्तन मांजने आती थी पारो, गर्लफ्रेंड को विधायक बनाने की सनक में काली कमाई करने वाले पूर्व SDPO की नई कहानी पता चली
Kishanganj SDPO scandal: बिहार के किशनगंज के पूर्व SDPO गौतम कुमार पर आय से अधिक संपत्ति और काली कमाई के गंभीर आरोपों के बीच बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को विधायक बनाने के लिए अवैध तरीके से संपत्ति जुटा रहा था. नौकरानी पारो की भूमिका, थार गाड़ी, करोड़ों की संपत्ति और फरारी से जुड़े कई सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं. जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

Gautam Kumar SDPO case
बिहार के किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के मामले ने पुलिस महकमे में मानिए हड़कंप मचा रखा है. आय के अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध ईकाई(EOW) ने 31 मार्च को उन्हें सस्पेंड कर दिया था और जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है तो कई खुलासे हो रहे है. इस मामले में यह बात सामने आई है कि किशनगंज के पूर्व SDPO गौतम अपनी गर्लफ्रेंड को विधायक बनाने के लिए यह काली कमाई कर रहा था. साथ ही पारो को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.