बिहार में जमीन के दस्तावेज अब बस एक क्लिक पर, जुलाई 2025 तक 50 लाख रिकॉर्ड ऑनलाइन

बिहार सरकार ने 1990-95 के 50 लाख भू-अभिलेखों को डिजिटल बनाने की शुरुआत की है, जिससे जमीन दस्तावेज अब एक क्लिक पर होंगे उपलब्ध.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में जमीन से जुड़े दस्तावेजों को अब आप घर बैठे देख और डाउनलोड कर सकेंगे. राज्य सरकार ने पुराने भू-अभिलेखों को डिजिटल करने की एक बड़ी मुहिम शुरू की है, जिसके तहत जुलाई 2025 के अंत तक 50 लाख से अधिक दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. यह कदम न केवल पारदर्शिता बढ़ाएगा, बल्कि भूमि विवादों को कम करने और भू-माफियाओं पर नकेल कसने में भी मदद करेगा. आइए, इस पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझते है.