खत्म हुआ सस्पेंस! शराबबंदी हटेगी या और होगी सख्त? नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद मंत्री ने दे दिए बड़े संकेत

Bihar liquor ban news: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होता दिख रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सरकार शराबबंदी कानून की समीक्षा के मूड में नहीं है. जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं की समीक्षा मांग के बीच जानिए क्या है पूरा सियासी घमासान और सरकार का ताजा रुख.

ADVERTISEMENT

Bihar liquor ban update
बिहार में शराबबंदी हटाने को लेकर नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने दिया बड़ा बयान
google news

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है. यहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता इस कानून की समीक्षा की मांग कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी और बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने साफ कर दिया है कि सरकार अपने फैसले पर अडिग है और समीक्षा का कोई सवाल ही नहीं उठता. आइए विस्तार से जानते हैं शराबबंदी को लेकर राज्य में मचे घमासान की पूरी कहानी.