बिहार में शराबबंदी खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू? नीतीश की विदाई के साथ वरिष्ठ पत्रकार ने बता दी तारीख
Bihar liquor ban news: बिहार में शराबबंदी खत्म होने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित विदाई के बीच वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय ने बड़ा दावा किया है कि नई सरकार बनने के बाद चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी हटाई जा सकती है. जानिए कब तक खत्म हो सकता है यह कानून और बीजेपी के संभावित फैसले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Bihar liquor ban news
बिहार की सियासत में इन दिनों दो बातों की चर्चाएं काफी तेज है, पहली नीतीश कुमार की विदाई और दूसरी पिछले 10 सालों से राज्य में बंद शराबबंदी का अब क्या होगा. जानकारों और वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि जैसे ही राज्य में सत्ता परिवर्तन होता है और भाजपा पार्टी की नई सरकार बनती है तो शराबबंदी का खत्म होना लगभग तय है. हालांकि यह प्रक्रिया अचानक से नहीं होगी और इसे चरण बद्ध तरीके से करना होगा. वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय ने बिहार तक से खास बातचीत में पूरी बात को अच्छी तरह समझाया है और बताया है कि शराबबंदी क्यों हट सकती है और कब तक हट सकती है.