Bihar Mahila Rojgar Yojana: नीतीश के बाद सम्राट चौधरी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, अब मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें किसे मिलेगा फायदा

Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार की 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता पांच किस्तों में दी जा रही है. पहली किस्त के सफल उपयोग के बाद अब सम्राट चौधरी सरकार पात्र लाभार्थियों को ₹20,000 की दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी में है.

ADVERTISEMENT

बिहार महिला रोजगार योजना
बिहार महिला रोजगार योजना
google news

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को अब वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई गति दी जा रही है. इस योजना के तहत अब पात्र महिलाओं को ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता देने की तैयारी है.