गरीबी और अभावों के बीच श्मशान घाट में जलती चिताओं के बीच पढ़कर माही बनी टॉपर, IAS बनना है सपना
Bihar Board Topper Story: बिहार मैट्रिक रिजल्ट में मुजफ्फरपुर की माही कुमारी ने वो कर दिखाया है जो नामुमकिन लगता था. गरीबी और अभावों के बीच, श्मशान घाट की जलती चिताओं के धुएं में पढ़ाई कर माही ने 454 अंक हासिल किए हैं. फुटपाथ पर रहने वाली इस बेटी का हौसला आज पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गया है.
ADVERTISEMENT

Bihar Board Matric Result 2026
Bihar Board Matric Result 2026: मुजफ्फरपुर की रहने वाली माही कुमारी की सफलता की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है. माही पिछले सात वर्षों से मुजफ्फरपुर के श्मशान घाट पर चलने वाली 'अप्पन पाठशाला' में पढ़ाई कर रही हैं. घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि परिवार फुटपाथ पर रहता है, जहां दिन में शोर-शराबे के कारण पढ़ाई करना मुमकिन नहीं था. ऐसे में माही ने श्मशान घाट की शांति और वहां जलती चिताओं के बीच अपनी किताबों की दुनिया बसाई. मैट्रिक परीक्षा में 454 अंक हासिल कर माही ने साबित कर दिया कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है.