बिहार में मछली पालकों के लिए सुनहरा मौका, भारी सब्सिडी के साथ आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
Bihar News: बिहार सरकार ने मछली पालकों के लिए 'मुख्यमंत्री तालाब मात्स्यिकी विकास योजना 2025-26' की शुरुआत की है, जिसमें तालाब, हैचरी, ट्यूबवेल और एरेटर जैसे उपकरणों पर 50% से 70% तक सब्सिडी दी जा रही है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar News: बिहार के मछली पालकों के लिए खुशखबरी. अगर आप मछली पालन करते हैं या इस क्षेत्र में कदम रखने का सपना देख रहे हैं, तो बिहार सरकार की मुख्यमंत्री तालाब मात्स्यिकी विकास योजना 2025-26 आपके लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है. तालाब निर्माण से लेकर हैचरी और उपकरणों तक, सरकार 50% से 70% तक की भारी सब्सिडी दे रही है. यह योजना न सिर्फ आपके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि बिहार को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगी. आखिरी तारीख 31 अगस्त 2025 है, तो देर न करें, आज ही आवेदन करें और इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें.