मंत्री जी के सामने फोन पर डाटा एंट्री ऑपरेटर ने मांगा घूस... तुरंत गिर गई बड़ी गाज

बिहार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने स्पीकर पर सुनी रिश्वत की मांग. सीतामढ़ी में अनुदान के नाम पर 50 हजार रुपये की घूस मांगने वाले डेटा एंट्री ऑपरेटर को किया बर्खास्त.

ADVERTISEMENT

Lakhender Paswan
Lakhender Paswan
Google CTA

बिहार के प्रशासनिक महकमे से ऑन-द-स्पॉट एक्शन का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान के सामने एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया. फरियादी की शिकायत की सच्चाई परखने के लिए मंत्री ने जैसे ही आरोपी कर्मचारी को फोन लगवाया, उसने बेझिझक स्पीकर फोन पर ही 50,000 रुपये रिश्वत की मांग दोहरा दी. ऑपरेटर को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी यह आवाज सीधे राज्य के मंत्री सुन रहे हैं.