Bihar MLC Election: 8 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को आएंगे नतीजे

Bihar MLC Election 2026 का ऐलान हो गया है. 8 शिक्षक और स्नातक सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. 29 सितंबर से नामांकन शुरू होगा.

ADVERTISEMENT

Bihar MLC Election
Bihar MLC Election
Google CTA

बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है. चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. इन 8 सीटों में 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त होना है.