बीजेपी ने बिहार MLC चुनाव के लिए जारी की लिस्ट, इन 4 दिग्गजों को मिली जगह
Bihar MLC Election 2026: बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. BJP ने MLC चुनाव के लिए अपने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. BJP ने पटना शिक्षक, तिरहुत शिक्षक, कोशी स्नातक और दरभंगा स्नातक सीट से उम्मीदवार उतारे हैं.
ADVERTISEMENT

BJP Bihar MLC Candidate List
बिहार में आगामी MLC चुनाव को लेकर राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज है. MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री ने इसे दिलचस्प बना दिया है और मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. NDA गठबंधन के तहत बिहार में 4 सीटों पर बीजेपी और 4 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ रही है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने पटना शिक्षक, कोशी स्नातक, दरभंगा स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे है.
