Bihar MLC Election 2026 : जेडीयू ने विधान परिषद चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे-किसे मिला टिकट
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव 2026 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पटना से निशांत कुमार और शेखपुरा उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद प्रत्याशी बनाए गए हैं. पूरी लिस्ट देखें.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार.
बिहार में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव 2026 के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. जेडीयू शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई है.