कौन हैं अशरफ अंसारी? जिन्हें LJP ने बनाया MLC का उम्मीदवार तो बढ़ी RLM नेता उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले एनडीए ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं. LJP (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को मैदान में उतारकर बड़ा संदेश दिया है. वहीं उपेंद्र कुशवाहा खेमे को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके बेटे दीपक प्रकाश को टिकट नहीं मिला.

ADVERTISEMENT

LJP ने अपना उम्मीदवार किया घोषित
LJP ने अपना उम्मीदवार किया घोषित
google news

Bihar Vidhan Parishad Chunav: बिहार में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी पार्टीयां अपने अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर रही है. इसी क्रम में अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी MLC चुनाव के लिए अपने प्रत्यासी का ऐलान कर दिया है. LJP (रामविलास) ने अपना कैंडिडेट अशरफ अंसारी को घोषित किया है. आपको बता दे कि बिहार में कुल 10 सीटों पर MLC का चुनाव होना है. इसमे से 9 सीटों पर MLC का चुनाव हो रहा है, वहीं एक सीट पर विभानसभा के लिए चुनाव होना है. इसके लिए NDA अपने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.