बिहार MLC चुनाव में उतरेगी जन सुराज! प्रशांत किशोर बोले ने प्रत्याशियों को लेकर किया बड़ा ऐलान
Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने बड़ा ऐलान किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी सभी 8 MLC सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और अगले 5 से 7 दिनों में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे. जानिए प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव और प्रत्याशियों को लेकर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Bihar MLC Election 2026
बिहार की राजनीति में आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. इसी बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी एमएलसी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की पूरी तैयारी में है. प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए चुनावी रणनीति से लेकर प्रदेश के सुलगते मुद्दों, जैसे बाढ़ का संकट और बिहार के छात्रों का आंदोलन पर खुलकर अपनी बात रखी. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.
