जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए जेडीयू विधायक अनंत सिंह, पार्टी कार्यालय के सामने से निकला काफिला, देखें वीडियो

Anant Singh MLC Election: JDU विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में उतर गए हैं. नामांकन में पहुंचे अनंत सिंह और पार्टी कार्यालय के सामने से गुजरे काफिले का वीडियो चर्चा में हैं. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Anant Singh MLC Election Video
जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के काफिले में दिखें अनंत सिंह(फोटो- स्क्रीनग्रैब)
Google CTA

बिहार में विधान परिषद यानी MLC चुनाव को लेकर माहौल काफी गरम है. राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज करने के पीछे कोई और नहीं बल्कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह है. MLC चुनाव से पहले उन्होंने अपनी ही पार्टी जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे की पार्टी के अंदर घमासान मच गया है. मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी नेतृत्व के आदेशों को खुली चुनौती देते हुए बगावत का बिगुल फूंक दिया था और अब वे जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में नामांकन में पहुंचे है. विस्तार से जानिए पूरी बात.