MLC उपचुनाव तो जीत गए तेजस्वी, लेकिन विधान परिषद चुनाव में खड़ी होगी मुश्किल! निशांत और दीपक प्रकाश की एंट्री के लिए राह हुई आसान
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी खेल! MLC उपचुनाव जीतने के बावजूद तेजस्वी यादव के सामने विधान परिषद चुनाव में नई चुनौती खड़ी हो गई है. जानिए कैसे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश की विधान परिषद में एंट्री का रास्ता आसान हो रहा है, क्या है सीटों का पूरा गणित और क्यों महागठबंधन के लिए बढ़ सकती है मुश्किल.
ADVERTISEMENT

Bihar MLC Election
बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश की काफी चर्चा हो रही है. सम्राट चौधरी की सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले ये दोनों युवा नेता फिलहाल न तो विधानसभा के सदस्य हैं और ना ही विधान परिषद के. बिना किसी तंत्र के अनुभव और चुनावी जीत के सीधे मंत्री बनाए जाने पर विपक्ष ने नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर तीखे हमले किए थे. हालांकि, अब खबर आ रही है कि इन दोनों की राह आसान करने के लिए सेफ गेम की तैयारी कर ली गई है. विस्तार से जानिए पूरी बात.