MLC Election: नीरज कुमार का नाम सुनते ही भड़के प्रशांत किशोर, JDU को दिया बड़ा चैलेंज

पटना MLC चुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने JDU प्रत्याशी नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। PK ने CM नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए उम्मीदवार वापस लेने के लिए रखी यह बड़ी शर्त। पढ़ें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है. पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के MLC और प्रत्याशी नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने न केवल नीरज कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और JDU को एक बड़ा राजनीतिक चैलेंज भी दे दिया.