टूट गया RJD-Congress का गठबंधन, MLC चुनाव में 5 सीटों पर आमने-सामने
बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 से पहले महागठबंधन में दरार आ गई है. RJD द्वारा एकतरफा प्रत्याशी उतारने के बाद कांग्रेस ने भी 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार: राजद की एकतरफा घोषणा के बाद कांग्रेस ने उतारे 5 उम्मीदवार, अकेले लड़ेगी चुनाव बिहार विधान परिषद (MLC) की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले चुनावों से ठीक पहले महागठबंधन में बड़ी फूट सामने आई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा बिना किसी संवाद के एकतरफा प्रत्याशी घोषित किए जाने से नाराज कांग्रेस ने भी अपनी 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन इस चुनाव के लिए औपचारिक रूप से टूट गया है.
