Mokama Murder Case: दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंस गए अनंत सिंह, परिवार ने लगाया बड़ा आरोप
Mokama Murder Case: मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के बाद अब बाहुबली नेता अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. परिवार ने अनंत सिंह समेत 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि अनंत सिंह ने इस साजिश के पीछे सूरजभान सिंह का नाम लिया है.
ADVERTISEMENT

दुलार चंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह पर एफआईआर दर्ज
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुए हत्याकांड ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का प्रचार करने वाले दुलार चंद यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल. जन सुराज के समर्थक और दुलार चंद के परिवार वाले इस हत्या के पीछे अनंत सिंह का नाम ले रहे हैं. वहीं अनंत सिंह इस मामले में सूरजभान सिंह को जिम्मेदार ठहरा रहे है. लेकिन इस मामले में अनंत सिंह की मुश्किलें अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं और वे फंसते हुए नजर आ रहे है.