Bihar Monsoon Alert: 18 जून को बिहार के 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 60 किमी तक चलेंगी तेज रफ्तार हवाएं!

Bihar Monsoon Alert: बिहार में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं. 18 जून को किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा समेत 19 जिलों में बारिश, वज्रपात और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा और अगले दिनों का मौसम कैसा रहेगा.

ADVERTISEMENT

Bihar Rain Alert
Bihar Rain Alert
google news

बिहार में मानसून की गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं. पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकांश इलाकों में हो रही बारिश और तेज हवा की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है. अब मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 18 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. खासकर सीमांचल और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आइए विस्तार से जानते है मौसम का पूरा हाल.