Bihar Monsoon Update: 16 जून को बिहार के 28 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी!

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं. IMD के अनुसार 16 जून को राज्य के 28 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. सीमांचल के किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जानिए 16 जून का पूरा मौसम अपडेट और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Bihar Monsoon Update
Bihar Monsoon Update
google news

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है और इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों तक राज्य में जहां मिला-जुला मौसम दिख रहा था, वहीं अब मौसम सुहावना हो रहा है. इसी बीच IMD ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 16 जून को बिहार के 28 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. खासकर सीमांचल क्षेत्र के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. विस्तार से जानिए मौसम के मिजाज की पूरी कहानी.