Bihar Monsoon Update: बिहार में 17 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट!

Bihar Monsoon Update: बिहार में 17 जुलाई को भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. IMD ने बांका और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी है. जानें बिहार का ताजा मौसम अपडेट और किन जिलों में बारिश होगी.

ADVERTISEMENT

Bihar Monsoon Update
Bihar Monsoon Update
Google CTA

बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है और इसी वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है. कहीं-कहीं तो ज्यादा बारिश के कारण पानी भरने की समस्या भी पैदा हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 17 जुलाई को भी राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा और अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि बांका और पश्चिम चंपारण जिले में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.