Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की एंट्री के साथ पलट गया मौसम, 13 जून को बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश!
Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की एंट्री के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. 13 जून को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए IMD का ताजा मौसम पूर्वानुमान और अगले कुछ दिनों का अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Monsoon Alert
बिहार में मानसून की गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं और इसका असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. बीते कुछ दिनों तक जहां राज्य के कुछ इलाकों में धूप और बारिश से लोग परेशान थे, अब वहीं मौसम धीरे-धीरे पलट रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 13 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है. खासकर सीमांचल और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.