Bihar Monsoon Update: 1 जुलाई को बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन जिलों में जारी की तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनी
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग ने 1 जुलाई को कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.
ADVERTISEMENT

बिहार में मौसम ने ली करवट.
Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून के एक्टिव होने से अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने 1 जुलाई 2026 को लेकर मौसम का ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार सूबे में पूर्वी बिहार के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून की मजबूत स्थिति के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा. इसके साथ ही 1 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में येलो तो कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी वर्षा के साथ 40-50 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का संभावना है.