Bihar Monsoon Update: बिहार में मजबूत हो रहा मानसून! 17 जून को भागलपुर-किशनगंज समेत 30 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून लगातार मजबूत हो रहा है. 17 जून को भागलपुर, किशनगंज, कटिहार समेत 30 जिलों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए किन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, तापमान का हाल और मौसम विभाग की जरूरी चेतावनी.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
google news

बिहार में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और इसका असर राज्य के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. बीते 24 घंटों में भी राज्य के कई जिलों में मौसम सुहावना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, 17 जून को बिहार के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की संभावना है. खास तौर पर सीमांचल और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.